Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्‍ट्रपति का गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस की पूर्व संध्‍या पर संदेश

राष्‍ट्रपति का गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस की पूर्व संध्‍या पर संदेश

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस की पूर्व संध्‍या पर अपने संदेश में कहा, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के पवित्र अवसर पर मैं उन्‍हें आदरपूर्वक श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।
गुरु तेग बहादुर ने पूजा-अर्चना की आजादी, एकात्‍मकता, प्रेम और भाईचारे के मूल्‍यों पर जोर दिया। आइए मानवता के गौरव को बचाए रखने के लिए और सभी के कल्‍याण की उनकी प्रतिज्ञा और मूल्‍यों का अनुसरण करें।