Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगों ने दम्पत्ति पर बोला हमलाः घायल

दबंगों ने दम्पत्ति पर बोला हमलाः घायल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव रंगपुरा में आज खेत की सिंचाई हेतु पानी की पाइप डालने को लेकर दबंगों ने एक दम्पत्ति पर हमला बोल दिया और उन पर फावडा से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल दम्पत्ति विपिन पाठक पुत्र भूदेव व इसकी पत्नी श्रीमती शशि पाठक को पुलिस ने उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया।