Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भीम आर्मी से दिये इस्तीफे

भीम आर्मी से दिये इस्तीफे

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कई पदाधिकारियों ने अपने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
भीम आर्मी के जिला प्रभारी चौ. बिजेन्द्र सिंह, जिला संरक्षक सचिन अम्बेडकर व जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रवर्धन ने अपने पदों से इस्तीफा देते हुए जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाये हैं और कहा है कि गत 5 सितम्बर को मण्डल अध्यक्ष सिकन्दर बौद्ध द्वारा जिले की कार्यकारिणी गठित कर घोषित की गई थी। उनका आरोप है कि समाज से किये गये चन्दे के हिसाब को लेकर ऊल जलूल बातें कर रहे हैं और इसी के चलते उन सभी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।