Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ननिहाल में मासूम छत से गिरी, मौत

ननिहाल में मासूम छत से गिरी, मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अपनी मां के साथ ननिहाल आयी एक मासूम बालिका की आज खेलते में छत से गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि गौतमबुद्धनगर निवासी सुधीर कुमार की पत्नी अपनी 2 वर्षीय मासूम पुत्री बिट्टो के साथ यहां अपने मायके लाला का नगला आई है और उसकी पुत्री आज घर की छत पर खेल रही थी और खेलने के दौरान ही वह अचानक छत से गिरने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा परिजनों द्वारा तत्काल बालिका को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बालिका की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।