Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्कूलों का समय बदला

स्कूलों का समय बदला

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सर्दी के मौसम में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने के फलस्वरूप जिलाधिकारी डा. रमाशंकर मौर्य ने स्कूली बच्चों के हित में आज से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी बेसिक शिक्षा परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं सीबीएसई द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों का संचालन प्रातः साढ़े 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। उन्होंने शिक्षाधिकारियों को उक्त आदेशों का पालन कढ़ाई से कराये जाने को कहा है।