Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से वृद्धा की हालत गंभीर

ट्रक की टक्कर से वृद्धा की हालत गंभीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका क्षेत्र गांव पैढ़त निवासी एक वृद्धा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसका हादसे में एक पैर भी कट गया। उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे आगरा रैफर किया गया।
थाना एका क्षेत्र गांव पैढ़त निवासी एक करीब 70 वर्षीय वृद्धा भूदेवी पत्नी साधु सिंह घर से बाहर निकली थी। बताया गया कि इसी दौरान सड़क पर वहां से गुजरते कोई बालू से भरे ट्रक का पहिया वृद्धा के पैर के ऊपर से निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका पैर कट कर अलग हो गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे आगरा रैफर करने की तैयारी चल रही थी।