Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराबियों ने महिला उसके बच्चों के साथ की मारपीट

शराबियों ने महिला उसके बच्चों के साथ की मारपीट

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में एक शराबी व्यक्ति ने महिला उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने मारपीट करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना जसराना क्षेत्र मुस्तफाबाद निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी मानपाल को उसके पडोस में रहने वाले शराबी युवक अवधेश पुत्र रामनाथ के साथ कन्हैया उर्फ कईया पुत्र पप्पू आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला को बचाने आये उसके बच्चो को भी शराबियो ने नही बक्सा पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला का डाक्टरी मुआयना भी कराया है।