Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

योगी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

कानपुर, धर्मेन्द रावत। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आये दिन हो रहे बहन बेटियों से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में प्रर्दशन कर बीते दिनों आगरा में एक छात्रा से छेड़छाड़ कर उसे जिन्दा जला दिया और उसकी मुत्यु हो गयी जिसे लेकर आज कानपुर नगर के समाजवादी पार्टी के नगर सचिव अमित यादव ने शास्त्री चौक चौराहे पर विरोध प्रर्दशन किया और कहा कि शहर में भी लगातार ऐसी घटनायें हो रही हैं। जो प्रार्टी बेटी बचाओं बेटी पढ़ओं का नारा लेकर सत्ता में आई थी उसके दावें कहा चले गये, शहर के सड़कों पर एंटी रोमियों दल कही भी सक्रिय नहीं दिख रहा हैं। अगर ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर विरोध प्रर्दशन करेगी।
आज के इस प्रर्दशन में मुख्यरूप से शिवकुमार बाल्मीकि, निखिल यादव, शिवम पान्डेय, मोनु वारशी, विजय यादव, राम खिलावन, विक्की, रोशन, सुमित, विक्रम, मयूर, रोशन, अजय आदि लोग उपस्थित थे।