Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जूनियर की छात्रा शिवानी स्वच्छता के लिये कर रही कड़ी मेहनत

जूनियर की छात्रा शिवानी स्वच्छता के लिये कर रही कड़ी मेहनत

रुरा/कानपुर देहात, लालू भदौरिया। कानपुर देहात आकारु गांव की जूनियर की स्कूली छात्राएं स्वच्छ समाज गढ़ने में नजीर पेश कर रही हैं। स्वच्छता दूत की तरह काम कर रही छात्राओं की एक टोली परिसर में कहीं भी कूड़ा कचरा देख उसकी सफाई में जुट जाती हैं। हर दिन परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता रिपोर्ट तैयार करती हैं और प्राचार्य व अन्य शिक्षिकाओं के सहयोग से स्वच्छता के बाधक बन रहे कारकों पर काम करती हैं।
डेरापुर तहसील क्षेत्र के जूनियर माद्यमिक परिषदीय विद्यालय की आठवी क्लास की छात्रा शिवानी कुशवाहा देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूल व गांव मोहल्ले में लोगों को सफाई के लिये प्रेरित करती है। वह प्रतिदिन स्कूल परिसर की साफ सफाई का भी पूरा ख्याल रखती है।