Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद स्थापना दिवस पर आयोजित होगे कार्यक्रम

जनपद स्थापना दिवस पर आयोजित होगे कार्यक्रम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गांधी पार्क के सामने इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर जनपद का स्थापना दिवस 5 फरवरी को महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बंधित नगर निगम के अधिकारियों को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जनपद महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्थापना दिवस महोत्सव में दो दर्जन से अधिक विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया जायेगा। स्थापना दिवस इस बार पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस महोत्सव में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में आने वाले सभी आगंतुकों को भोजन, पानी की व्यवस्था भी कराई गई है। जनपद महोत्सव की व्यवस्थाओं के अवसर पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन भी उपस्थित रहीं।