Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इण्डिका कार की टक्कर से बालक की मौत

इण्डिका कार की टक्कर से बालक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र जेबडा चौराहा पर विगत रात्रि में इण्डिका गाडी की टक्कर लगने से एक बालक की मौत हो गयी।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र जेबडा चौराहा पर विगत रात्रि में सन्तोष मिस्त्री के मकान में किराये पर रहने वाले जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना मधावली निवासी प्रदीप का नौ वर्षीय पुत्र रिषभ् मूंगफली लेने गया था। उसी दौरान तेजगति से आ रही एक इण्डिका गाडी ने उसको रौद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक बालक के शव को देर सांय पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।