Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल

मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना मटसैना क्षेत्र के गुलाब नगर डेरा बंजारा निवासी 60 वर्षीय राजवीर पुत्र भूपसिह, का विवाद किसी बात को लेकर पास के ही लोगों से हो गया। जिसमें हुई मारपीट में राजवीर सिंह 25 वर्षीरू रानी पत्नी राकेश कुमार घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वही दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करनसिंह निवासी 36 वर्षीय रिक्कू पुत्र जगदीश प्रसाद को रात्रि में कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का विगत रात्रि में इलाका पुलिस द्वारा डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।