Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन » श्रेयस तलपड़े सेट पर हुए चोटिल, दर्द के बावजूद शूटिंग रखी जारी

श्रेयस तलपड़े सेट पर हुए चोटिल, दर्द के बावजूद शूटिंग रखी जारी

मुम्बई, जन सामना ब्यूरो। बहुमुखी अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वे एक टीवी सिरीज के साथ ही आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बार-बार उन्होंने ये साबित किया है कि चाहे गंभीर भूमिकाएं हों या कॉमिक, वे बेजोड़ हैं।
वह सिरीज माई नेम इजज लखन में अपने प्रदर्शन के लिए समर्पित हैं, यहां तक कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म सेटलर्स’ के लिए बैक-टू-बैक शूटिंग शेड्यूल को भी टाल दिया।
हाल ही में, ‘माई नेम इजज लखन’ के लिए वे एक कुश्ती दृश्य की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए और उनके कन्धे पर चोट लग गई थी। शॉट के बाद श्रेयस काफी दर्द में थे और इसकी वजह से उन्हें ब्रेक लेना पड़ा, क्योंकि उनके कलाकारों और क्रू मेंबर को चोट लगने की चिंता थी।
सूत्र के मुताबिक, श्रेयस काफी समय दर्द में थे, और सेट पर एक डॉक्टर को बुलाया गया था। “कंधे में लगी चोट और खिंचाव के कारण श्रेयस को डॉक्टर ने कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी. हालांकि, उन्होंने एक प्रोफेशनल की तरह शूटिंग जारी रखी, और हर किसी का मनोबल बनाए रखा।”
सूत्र ने कहा अभिनेता ने कुछ दर्द निवारक दवाएं लीं और दिन का अपना शूट शेड्यूल पूरा किया. दर्द और तकलीफ के बावजूद अपने सभी अन्य काम को वे प्रतिबद्धताओं के साथ करते गए।
अपनी चोट के बारे में, श्रेयस ने कहा, “हां, मुझे चोट के कारण कुछ आराम की सलाह दी गई थी, लेकिन मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। हम जो करते हैं, उसका एक हिस्सा यह है, और मेरा मानना है कि शो मस्ट गो ऑन.” श्रेयस को आखिरी बार 2017 की कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन में देखा गया था. वे जल्द ही निर्देशक अश्विनी चौधरी के सेटलर्स’ में एक गंभीर अवतार में नज़र आएंगे और इस साल ‘तीन दो पांच’ नामक एक फैमिली एंटरटेनर में दिखेंगे।