Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने बीएसए को रैम्प की सही सूचना न लाने पर लगाई कडी फटकार

जिलाधिकारी ने बीएसए को रैम्प की सही सूचना न लाने पर लगाई कडी फटकार

मतदेय स्थलों पर विद्युत, शौचालय, रैम्प, फर्नीचर, हैंडपम्प, सैड आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर न रहे: जिला निर्वाचन अधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के तहत जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। केन्द्र पर विद्युत, शौचालय, रैम्प, फर्नीचर, हैंडपम्प, सैड आदि की चेकिंग संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा करने के साथ माइक्रोप्लान तैयार कर उपलब्ध कराया जाए, साथ ही समस्त व्यवस्थाएं 2 दिन के अंदर पूर्ण होनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी अपने निकाय क्षेत्र के समस्त बूथों का स्वयं निरीक्षण कर एएमएफ सुविधाएं चेक कर लें, अन्यथा की स्थिति में स्वयं जिम्मेदार होंगे। डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्रों में अपने कर्मचारियों के माध्यम से बूथ पर मूलभूत सुविधाओं की चेकिंग कराकर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। तदोपरान्त एआरओ द्वारा अपने बीएलओ के माध्यम से क्रासचेकिंग कराई जाए। जिलाधिकारी ने बीएसए को रैम्प की सही सूचना न लाने पर कडी फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि कल शाम तक हर हाल में सही सूची उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को रूट प्लान सही नही देने पर कडी फटकार लगाते हुए प्रतिकूल चेतावनी दी है कि दो दिन के अन्य सही रूटप्लान दे अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने को लेकर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, मतदान कक्ष में पंखा, लाईट, फर्नीचर की व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए। मतदान कक्ष में बल्ब के स्थान पर एलईडी लाईट का प्रयोग किया जाए, लाईट जाने के बाद वैकल्पिक लाईट की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शिशु सहायता केन्द्र हेतु एक आशा व एक सहायक कार्यकत्री को लगाया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए, साथ ही दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने में हर संभव मदद की जाए। केन्द्र पर दिव्यांगों व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल की व्यवस्था की जाए। मतदाताओं के खड़े होने वाले प्रत्येक केन्द्र पर सैड तथा शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पीडब्लूडी अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टियों के जाने हेतु सभी सडकें रूट प्लान के तहत सडके ठीक हो जानी चाहिए। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि जिस मतदान केन्द्र पर विद्युत का कनेक्शन नही है वहां विद्युत का कनेक्शन करा ले। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम हेतु डीआईओएस को निर्देश दिये कि दिनांक वार सूची बनाकर दे कौन सा कार्यक्रम कब होना है जिससे कि स्वीप कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न किया जा सके। उन्होंने सभी ईओ, एसडीएम, सीएमओ आदि को निर्देश दिये कि मतदाता जागरूकता होर्डिंग सही तरीके से लगायी जाये जिससे कि मतदाताओं को पढ़ने में कोई दिक्कत न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, सीएमओ डा0 हीरा सिंह, अधिशासी अभियंता जलनिगम, जिला क्रीडाधिकारी प्रदीप सिंह चौहान, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, बीएसए संगीता सिंह, डीपीओ व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।