कन्नौज। फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने कन्नौज की छात्रा वैभवी टंडन की शानदार उपलब्धि का जश्न मनाया, जिन्होंने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 99.2% अंक (500 में से 496) प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया। वैभवी को दो विषयों में पूर्णांक 100 मिले, जबकि हिंदी और सामाजिक विज्ञान में 99-99 अंक अर्जित किए। वैभवी अपने माता-पिता के साथ कन्नौज में रहती हैं। उनके पिता पेशे से वकील हैं और माता गृहिणी हैं। वैभवी ने बताया कि उसने नियमित पढ़ाई का सख्त रूटीन अपनाया और कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने पर ज़ोर दिया। उसने एनसीईआरटी की किताबों, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों, सैंपल पेपर्स और मॉक टेस्ट्स की मदद से निरंतर अभ्यास किया।
वैभवी को गणित में विशेष रुचि है और वह भविष्य में लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। वह वर्तमान में सीएलएटी 2027 की तैयारी कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने फिजिक्स वाला के सीएलएटी प्रिपरेशन कोर्स में दाखिला लिया है। फिजिक्स वाला के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने वैभवी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका रिजल्ट नियमित मेहनत और सही शैक्षणिक संसाधनों के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यू विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले छात्रों को उनके शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में 23 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। वैभवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन उसे टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों में शामिल करता है और यह ऑनलाइन लर्निंग के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाता है।
Jansaamna