Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। नगर आयुक्त रिषीराज ने अधिकारियों संग नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने वार्ड नं. 68 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को जयकिशन व लक्की आउटसोर्सिग कर्मचारियों के स्थान पर अन्य व्यक्ति कार्य करते पाये गये। नगर आयुक्त ने दोनो आउटसोर्सिग कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवाऐं समाप्त किये जाने एवं संबंधित सफाई नायक रजत का वेतन रोकने के साथ ही संबंधित स्वच्छता निरीक्षक अरविंद भारती को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए।