Friday, May 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। गुरुवार की शाम भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सुहागनगरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर भारत माता की जय के नारों की गूंज सुनाई दी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सुफिया कुरैशी के साहस की सराहना की गई।
भाजपा की तिरंगा यात्रा जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि बस स्टेंड, गांधी पार्क चौराहा, सिनेमा चौराहा, गंज चौराह, सदर बाजार, घंटाघर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंची। तिरंगा यात्रा में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों लगाते हुए हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं होगी, हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा। हमारे प्रधानमंत्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है और पाकिस्तान का आतंकवाद को शह देने का चेहरा उजागर हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है, बंद नहीं हुआ है। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम संयोजक अंकित तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत का नया पैमाना तय किया जा रहा है, जिसमें देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। हमारे सैनिकों पर हमें पूरा विश्वास है, उनके शौर्य और पराक्रम से हमारा देश सुरक्षित है। कार्यक्रम सहसंयोजक दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक है। माता बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देश के 140 करोड़ नागरिक एकजुट हैं, हम सभी सेना के जवानों के साथ खड़े हैं। तिरंगा यात्रा में नानक चंद्र अग्रवाल, महापौर कामिनी राठौर, कन्हैया लाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, डॉ एसपी लहरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, केपी सिंह, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, विष्णु सक्सेना, शिव मोहन श्रुति, विनोद पचौरी, बीएल वर्मा, विश्वदीप सिंह, भारत सिंह वर्मा, अंकुश दुबे, आर्यन, प्रियांशु, राधेश्याम यादव, निर्मल शर्मा, राजकुमार छिब्बर, केके गांधी, राखी गुप्ता, अनुपम शर्मा, राम लड़ेंती लकी, मधुरिमा गुप्ता, आकृति सहयोगी, प्रभास्कर राय, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, महेंद्र बंसल, उल्लास गर्ग, सत्यवीर गुर्जर, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह, देश दीपक गुप्ता राजा, प्राचीन सेठ, शिवम दीक्षित, सत्यप्रकाश यादव, अनार सिंह कुशवाहा, सुनील मिश्रा, राजेश झा, विकास दिवाकर, सरिका गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, राजल सिंह, अमन शर्मा, राजीव प्रियदर्शनी, विश्राम सिंह राठौड़ पूर्व डीजीसी आदि मौजूद रहे।