Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस को मुर्दों से है शांति भंग का खतरा

पुलिस को मुर्दों से है शांति भंग का खतरा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस का कारनामा आया सामने। लोकसभा चुनाव में हाथरस पुलिस को है मृतकों से शांति भंग का खतरा है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा दिव्यांगों और नाबालिकों के साथ-साथ उम्रदराज लोगों को पाबंद किये जाने के मामले पहले भी सामने आ चुके है। लेकिन इस बार हाथरस पुलिस ने दो ऐसे लोगों को पाबंद किया है। जिनकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों मृतकों को पाबंद करते हुए यह आशंका जताई है। पाबंद किये गए दोनों लोग लोकसभा चुनाव के दौरान शांति भंग कर सकते है।
आपको बतादे उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामे वैसे तो लगातार किसी न किसी रूप में सामने आते रहते है।

https://www.youtube.com/watch?v=FF0YVXJYJZ8&feature=youtu.be

ताजा मामला उत्तर प्रदेश जिला हाथरस से सामने आया है। यहां जिले के थाना कोतवाली हसायन पुलिस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर थाना क्षेत्र के अंडोली गांव के रहने वाले रामनरेश और राम सिंह को पाबंद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा पाबंद किये गये अंडोली गांव निवासी रामनरेश की मौत जनवरी 2018 में हो चुकी है। और पुलिस द्वारा पाबंद किये गये दूसरे व्यक्ति राम सिंह की मौत 29.08.2018 को हो चुकी है।
मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस के आलाधिकारी जाँच की बात करते हुये दोषी पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने की बात कर रही है।