Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र मालगोदाम के समीप आज तडके रेलवे लाइनपार कर रही एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतका के शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जनपद औरेया के गांव टिकाऊ निवासी आशीष कुमार की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति विगत कुछ दिन पूर्व अपने मायके लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर आयी हुई थी। रात्रि में घर पर सो रही थी अचानक वह घर से निकल गयी, जिसकी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुची जीआरपी नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया।