Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के अम्बे नगर में एक महिला संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी। जिसको उसके चाचा द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के अम्बे नगर निवासी दिनेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी कविता अपने घर पर विगत रात्रि में खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक संदिग्घ हालत में कपडों में आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको उसके चाचा राजू द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।