Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेत में खड़ी फसल में आग लगने से स्वाहा

खेत में खड़ी फसल में आग लगने से स्वाहा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना क्षेत्र मे ग्राम बासुदेवमई में बिजली के तार की चिंगारी से रामखिलाड़ी कठेरिया के खेत में गेहूं की फसल में आग लगने से हजारों का नुकशान हो गया। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मे ग्राम बासुदेवमई निवासी रामखिलाड़ी कठेरिया का खेत है। जिसमे गेहूं की फसल थी। उसके खेत में बिजली के तार की चिंगारी से आग लग गयी। जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक खेत में खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गयी। लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की। खेत में फसल जलने के कारण किसान काफी दुःखी नजर आ रहा था। उसका कहना था कि उसकी पूरी मेहनत बर्बाद हो गयी।