Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पानी में डूबने से मासूम लड़की की मौत

पानी में डूबने से मासूम लड़की की मौत

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत हो गई दुर्घटना से घर में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी विमल संखवार की पुत्री सलोनी (2) रविवार दोपहर खेलते-खेलते गायब हो गई करीब दो घण्टे तक सलोनी दिखायी न पड़ने पर घर वालो ने उसकी तलाश शुरू की तो पानी भरने वाली टंकी में उसका शव उतराता मिला। जिससे घर में कोहराम मच गया।