Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गठबन्धन प्रत्याशी के पर्चा दाखिले के लिए कार्यकर्ता रवाना

गठबन्धन प्रत्याशी के पर्चा दाखिले के लिए कार्यकर्ता रवाना

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। चकिया चन्दौली स्थानीय विधान सभा से शुक्रवार की सुबह राबर्ट्सगंज लोकसभा (सु०)के सपा-बसपा गठबन्धन प्रत्याशी भाई लाल कोल के पर्चे दाखिले के लिए कार्यकर्ता संयुक्त कार्यालय से रवाना हुए। उत्साहित कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज जाने के लिए सुबह से ही चकिया स्थित कार्यालय पर विभिन्न गाड़ियों से जुटना शुरू कर दिये थे। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता बसपा के जिला प्रभारी महेन्द्र राव, सपा विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, अभिषेक बहेलिया, मुस्ताक अहमद व सुधाकर कुशवाहा के नेतृत्व में रवाना हुए।