Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने गिरफ्तार किए वाहन चोर

पुलिस ने गिरफ्तार किए वाहन चोर

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने वाहन चोरी की घटना करने वाले 4 लोगों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम लुहन्ना चौराहे के पास चैकिंग अभियान चला रही थी तभी कुछ अज्ञात लोग आते दिखे पुलिस ने अज्ञात लोगों से पूछताछ की तो उनको शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने शख्ती से पूछताछ की तो चोरों ने चोरी की मोटरसाइकिल के बारे में बताया चोरों की निशानदेही पर पहुंची पुलिस ने लाइन सफारी के पीछे जंगल से 19 बाइक बरामद की है। इस तरह से चोरों के पास से पुलिस को 21 बाइक बरामद हुई है पकड़े गए लुटेरों पर इटावा जनपद में लूट के कई मामले दर्ज है। पुलिस ने लुटेरों पर कार्यवाही करते हुए लुटेरों को जेल भेजा दिया। एसएसपी ने पुलिस को मिली सफलता के लियर 15 हजार का नगद पुरुष्कार भी दिया।