Friday, May 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जीआरपी क्षेत्र में दो लोगों के शव मिलने से हड़कम्प

जीआरपी क्षेत्र में दो लोगों के शव मिलने से हड़कम्प

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर जीआरपी क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गयी। दोनो ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया।
थाना जीआरपी फिरोजाबाद क्षेत्र रेलवे स्टेशन के समीप विगत रात्रि में लगभग 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। जिसके शव को जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कालेज भिजवाया। दूसरी घटना में थाना टूण्डला जीआरपी क्षेत्र में भी लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे क्षेत्र में पडा मिला। दोनो ही शवों को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के शव विच्छेदन गृह में रखवाया। पुलिस ने बताया कि शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।