फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के गालिब नगर नसीरगंज निवासी 19 वर्षीय गुलफसा पत्नी शाहरूख को उसके ही पति ने बैरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति आये दिन बिना बजह उसके साथ मारपीट करता है। शादी को आठ माह हुए है, आये दिन की मारपीट से परेशान होकर आज थाने में तहरीर दी है। दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव फुलाइची निवासी 45 वर्षीय मंगौदेवी पत्नी नेत्रपाल उसके पुत्र संचिन को पडोस के ही बब्लू श्रीपाल आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने बताया कि रात्रि में आॅधी आने पर विद्युत तार टूट कर गिर गया था। उसकी बात को लेकर मारपीट कर दी। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला कुडी निवासी राजकुमार पुत्र गंम्भीरसिंह को भी उसके भतीजे हरकेश बीकेश आदि लोगो ने उधारी के रूपयों को लेकर हुए विवाद में सिर में पत्थर मार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी।
Jansaamna