Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ड्राइविंग लाइसेंस की अद्यतन स्थित हेतु करें हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क

ड्राइविंग लाइसेंस की अद्यतन स्थित हेतु करें हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बन्धित सभी जानकारी हेतु कार्यदायी संस्था- मे0 स्मार्ट चिप प्राइवेट लि0 द्वारा एक हेल्पलाइन नम्बर 1800-1800-152 (टोल फ्री) जारी किया गया है, जिस पर फोन कर आवेदक अपने ड्राइविंग लाइसेंस की अद्यतन स्थित की सूचना प्राप्त कर सकते है। यह हेल्पलाइन नम्बर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक क्रियाशील रहता है। यह जानकारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सहदेव पाल ने दी है।