Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व विधायक स्व. रामकिशन ददाजू की द्वितीय पुण्य तिथि 31 को

पूर्व विधायक स्व. रामकिशन ददाजू की द्वितीय पुण्य तिथि 31 को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पूर्व विधायक स्व. रामकिशन ददाजू की द्वितीय पुण्य तिथि 31 मई को दोपहर तीन बजे नगर निगम के रामचन्द्र पालीवाल हाॅल में मनायी जायेगी।
नगर विधायम मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, महापौर नूतन राठौर एवं कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र बौहरे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हमारे शहर के पूर्व विधायक स्व. रामकिशन ददाजू का द्वितीय पुण्य तिथि 31 मई को मनाई जायेगी। जो कि वह एक सरल स्वभाव के नेता थे। जिन्होने जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना से अन्तिम समय तक पार्टी की सेवा की थी। उनकी याद में 31 मई को नगर निगम के रामचन्द्र पाॅलीवाल हाॅल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर की जनता के साथ जनपद के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में समय से पहुचने की अपील की है। वार्ता के दौरान हरिओम शर्मा आचार्य, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा पूर्व अध्यक्ष, शिवमोहन श्रोति, सुनील गुप्ता, सतीश ददाजू, विजेन्द्र गुप्ता, आशीष यादव, अरविन्द बघेल, किशोर अग्रवाल बन्टी, देवेन्द्र राजपूत, रमन प्रकाश जैन आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।