Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात वाहन से टक्कर, बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन से टक्कर, बाइक सवार की मौत

चन्दौली, दीपनारायण यादव। शहाबगंज स्थानीय क्षेत्र के सेमरा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लठौरा गांव निवासी राकेश 35 वर्ष की मौत हो गयी। इस सम्बन्ध में बताया गया कि राकेश अपने रिस्तेदारी पड़रियां में आया हुआ था, जो किसी काम से भूसी गांव के लिए निकला था। रास्ते में सेमरा पुल जहां चौराहा है,वहीं सड़क क्रास करते वक्त उसकी टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हो गयी। घटना के बाद लोगों ने उसे उठा कर शहाबगंज स्थित सरकारी हास्पिटल लाये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त राकेश लठौरा के रूप में करावा पायी। घटना की खबर जैसे ही लगी हास्पिटल में उसके रिस्तेदार व परिजन भी पहुंच गये। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया है।