Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रभारी मंत्री 19 जून को जिला योजना की बैठक में होंगे सम्मिलित

प्रभारी मंत्री 19 जून को जिला योजना की बैठक में होंगे सम्मिलित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा 19 जून को दिन के 11ः30 बजे बजे माती कानपुर देहात (निरीक्षण भवन, लो0नि0वि0) में प्रभारी मंत्री उपस्थित रहेगे तथा 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार माती कानपुर देहात के नवीन सभा कक्ष में जिला योजना की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में 03ः10 बजे लोक सभा चुनाव की ऐतिहासिक सफलता पर जनपद के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित होगें। कार्यक्रम में जनपद के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, एडीएम, एसडीएम, बीडीओ सहित सभी अधिकारी आदि भी भाग लेंगे। यह जानकारी प्रोटोकाल द्वारा दी गयी है।