Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बम से किया गया जानलेवा, हमला बाल-बाल बचे युवक

बम से किया गया जानलेवा, हमला बाल-बाल बचे युवक

चार पहिया बनी फसाद की जड़
प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। थाना पिपरी के अन्तर्गत ग्राम भगवतपुर में दिन दहाड़े दो भाईयों पर किया गया जानलेवा हमला जिसमे दोनो भाईयों ने किसी तरह से भागकर बचाई अपनी जान।
बताते चले नीरज सिंह पुत्र ब्रजभान सिंह के चाचा का लड़का शुभम सिंह पुत्र विनोद सिंह से बरवा गाँव के निवासी विक्की शर्मा और संतोष शर्मा का चार पहिया को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विक्की ने संतोष के साथ उनके घर पर जाकर बम से हमला कर दिया। जिसमे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ चार पहिया वाहन पर बम फटा जिससे सभी बाल बाल बच गये।
बम की सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस ने मौके पर पहंुच कर हमलावरों की धड़पकड़ में लग गयी अभी पुलिस को किसी को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी है।