Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। पदमिनी पद्मा जन कल्याण समिति ने जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय के तत्वाधान में नयापुरवा किदवई नगर में नेत्र शिविर का आयोजन किया जिसमे मार्बल मार्केट के व्यापारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। निःशुल्क होने के कारण नयापुरवा के झुग्गी झोपड़ी वालो ने शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर मनोज वर्मा, डॉक्टर आर. कुमार, पूनम वर्मा, मनीष, अमित, बाक्सर, विवेक, मयंक सैनी, सचिन, अजय चैधरी, प्रबंधक पद्म शर्मा, नलिनी शर्मा और अमित घोष आदि लोग उपस्थित थे।