Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए करें आवेदन 25 जुलाई तक

रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए करें आवेदन 25 जुलाई तक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात में बेरोजगारों के लिए दिनांक 25 जुलाई 2019 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। अभ्यर्थी रोजगार मेले में सम्मलित होने के लिए वेवपोर्टल http://www.sewayojan.up.nic.in में लागिन कर नियोजकों की रिक्तियों को देखकर अपना आनलाइन आवेदन प्रेषित कर सकते है। रोजगार मेले में सम्मलित होने के लिए अभ्यर्थी का सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण लागिन आईडी के द्वारा रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर उनके मानकों के आधार पर दिनांक 25 जुलाई 2019 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी है।