Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। परिजनों से कहासुनी होने पर थाना उत्तर क्षेत्र एसएन फीडर के समीप बने नगर निगम के सुलभ् शौचालय पर कार्यरत व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर निवासी 65 वर्षीय अर्जून पुत्र छोटेलाल नगर निगम के सुलभ् शौचालय एसएन फीडर के समीप कार्यरत था। जो कि शौचालय पर ही रहकर अपना जीवन ज्ञापन कर रहा था। आज सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गयी। परिजनो की बात से नाराज होकर वह रेलवे स्टेशन की ओर निकल गया। जहां ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। उक्त जानकारी देते हुए जीआरपी के जवान धर्मेन्द्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वही परिजनों को भी घटना से अवगत करा दिया है। व्यक्ति की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।