Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम की टीम ने कराई नालों की तलीझाड़ सफाई

नगर निगम की टीम ने कराई नालों की तलीझाड़ सफाई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशन में नगर की टीम द्वारा मंगलवार को भारत टाकीज के पास सर्विस रोड, रेपुरा रोड नाला, इंडस्ट्रीयल एरिया के अलावा वार्ड न.3 नगला मिर्जा में नाले-नालियों की तलीझाड़़ सफाई कराई गई। टीम में दलवीर सिंह जोनल सेनेटरी ऑफिसर, संदीव भार्गव मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अरविंद भारती, विपिन कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुदेश यादव आदि मौजूद रहे।