Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन वर्ष से फरार अभियुक्त घायल हालत में अस्पताल में दबोचा

तीन वर्ष से फरार अभियुक्त घायल हालत में अस्पताल में दबोचा

अभियुक्त गोली लगने पर उपचार के लिए अस्पताल आया था
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार पुलिस ने विगत तीन वर्ष से फरार चल रहे एक अभियुक्त को सरकारी अस्पताल से पकड़ लिया। जिसके पेट में गाली लगी हुई थी, अभियुक्त ने बताया कि दो दिन पूर्व उसको कुछ लोगो ने गोली मार दी थी। फिलहाल उसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा हैै।
थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर निवासी गोपाल नामक युवक के घर जनपद कन्नौज के गोपीपुर निवासी 30 वर्षीय महेन्द्र पाल पुत्र सरवन उर्फ अरविन्द रहता था। जो कि 2017 में एक टैªक्टर लेकर भाग गया था, उक्त घटना में थाने में चोरी का अभियोग दर्ज कराया गया। घटना के बाद उक्त अभियुक्त फरार हो गया। पुलिस तीन वर्ष से अभियुक्त को तलाश रही थी। आज महेन्द्र गोली लगी हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर आया हुआ था। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष लाइनपार संजय सिह को हुई। थानाध्यक्ष संजय सिंह उ.नि. रमेशचन्द्र के साथ अस्पताल पहुंचे। जहाॅ उसका पुलिस हिरासत में ले लिया। जिसको पुलिस अभिरक्षा में सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त अपराधिक प्रवृति का है जो कि 27 जुलाई 2019 को ही जेल से छुट कर आया था। महेन्द्र के गोली कन्नौज के समीप बिल्लोर में मारी गयी थी।