Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन » वैष्णवी राव ने 7 साल की उम्र में रखा छोटे परदे पर कदम

वैष्णवी राव ने 7 साल की उम्र में रखा छोटे परदे पर कदम

स्टार भारत पर प्रसारित ‘एक थी रानी एक था रावण’ शो में ताशी का किरदार निभा रही वैष्णवी राव 7 साल की उम्र से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा है और तब से लेकर आजतक उन्होंने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वैष्णवी राव बताती हैं कि मैंने 7 साल की उम्र से छोटे परदे पर कदम रखा और मैंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। तबसे लेकर आजतक मुझे पीछे मुड़ने का मौका नहीं मिला। मैंने इससे पहले कई फिल्मों के ऑडिशन भी दिए थे, जिसमें मुझे सिलेक्ट तो कर लिया गया था पर मेरी उम्र और एक्सपीरियंस कम होने के नाते मैं वहां प्रोसीड नहीं कर पाई। 9 साल की उम्र से मैं स्टार परिवार का हिस्सा बनी और तब से लेकर आजतक मैं स्टार का हिस्सा हूँ और मैं इसके लिए उनकी बहुत शुक्रगुजार हूँ।
वैष्णवी के अनुसार शुरूआती दौर में काम और पढ़ाई को लेकर थोड़ी बहुत ओपरेशानियाँ होती थी, लेकिन मेरे स्कूल टीचर्स मुझे बहुत सपोर्ट करते थे। वही हाल कॉलेज में भी रहा मुझे अपने प्रोफेसर फैकल्टीज़ बहुत मदद मिलती रही।
ऐसे में यह तो तय है कि वैष्णवी को बचपन से ही एक्टिंग से लगाव था। इसलिए वह आज एक चाइल्ड आर्टिस्ट से एक बड़ी एक्टर बन गई हैं।