कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला सेवा योजना कार्यालय, कानपुर देहात में बेरोजगारों के लिए दिनांक 27 अगस्त 2019 को प्रातः 10 बजे कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए वेब पोर्टल http://sevayojan.up.nic.in में लागिन कर नियोजकों की रिक्तियों को देखकर अपना आनइान आवेदन प्रेषित कर सकते है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी का सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी पंजीकरण लागिन आईडी के द्वारा रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर उनके मानकों के आधार पर दिनांक 26 अगस्त 2019 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है।
Jansaamna