घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। हमीरपुर के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत पक्की करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज घाटमपुर व सजेती में कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की साथ ही सजेती व घाटमपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बाद में हमीरपुर रवाना हो गए साथ ही उपचुनाव में परचम लहराने के लिये कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की नसीहत भी देते गये। बैठक में प्रमुख रूप से अमित यादव, मधुसूदन यादव, शैलेन्द्र यादव, शिव सिंह, बलवान यादव, आदित्य यादव, मोहम्मद आकिब, सुखराम, रवि यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Jansaamna