Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोजगार मेले का आयोजन 19 सितंबर को

रोजगार मेले का आयोजन 19 सितंबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात में बेरोजगारों के लिए दिनांक 19 सितंबर 2019 को कार्यालय परिसर में दो कम्पनियों/संस्थाओं द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 18 सितंबर 2019 तक अपना आनलाइन आवेदन सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in में अपने पंजीयन आईडी के माध्यम से कर सकते है। साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षिक मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 19 सितंबर 2019 की प्रातः 10ः30 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात में उपस्थित हो इस हेतु कोई मार्ग व्यय आदि देय न होगा।