Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोडर की टक्कर से एलआईसी एजेंट घायल

लोडर की टक्कर से एलआईसी एजेंट घायल

घायल वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम सिंह का है भतीजा
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। एलआईसी ऑफिस किस्त जमा करने आ रहे एजेंट को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर(इटर्रा) निवासी देव प्रकाश का पुत्र वेद प्रकाश उम्र 40 वर्ष भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड में अभिकर्ता है। मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे वेद प्रकाश मोटरसाइकिल द्वारा कल्याणपुर से घाटमपुर बीमे की किस्ते जमा करने आ रहा था। ग्राम बांग्ला गोपालपुर मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार महिंद्रा यूटिलिटी लोडर जो दूध लादे हुए थी। ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी दुर्घटना में वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। घायल स्थानीय वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम सिंह का भतीजा है। जिसके चलते अस्पताल में वकीलों की भीड़ लगी रही।