Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो कार्यकाल से बन रहे एक ही राशि के अध्यक्ष व महामंत्री

दो कार्यकाल से बन रहे एक ही राशि के अध्यक्ष व महामंत्री

पिछली बार कुंभ राशि तो इस बाहर तुला राशि के बने प्रत्याशी
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। इसे महज एक संयोग माना जाए या ग्रह नक्षत्रों का कमाल क्योंकि पिछले 2018-19 के कार्यकाल में बार एसोसिएशन घाटमपुर से अध्यक्ष पद से एडवोकेट श्याम बाबू सचान व महामंत्री पद से एडवोकेट शिव सिंह परमार ने जीत दर्ज कर बार एसोसिएशन पर अपना रुतबा गालिब किया था। जो एक ही कुंभ राशि के थे। 2019-20 के बार एसोसिएशन घाटमपुर के चुनाव में एडवोकेट रमाकांत तिवारी ने अध्यक्ष पद से तथा एडवोकेट राम गोपाल कुरील ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज करवाई है। दोनों ही पदों पर एक ही तुला राशि के जातको ने महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।