Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टैंकर की टक्कर से दो युवक की दर्दनाक मौत

टैंकर की टक्कर से दो युवक की दर्दनाक मौत

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना पूरामुफ्ती अंतर्गत आज शुक्रवार शाम लगभग 8ः00 बजे सल्लाहपुर जीटी रोड पर टैंकर की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से भागने कोशिश करने लगा लेकिन बमरौली पुलिस चौकी इंचार्ज नित्यानंद सिंह अपने हमराहियो के साथ उस समय गश्त पर थे। जैसे ही बमरौली चौकी इंचार्ज को इसकी सूचना मिली उन्होंने तुरंत घेराबंदी करके भगवतपुर मोड़ बमरौली में ड्राइवर को टैंकर सहित गिरफ्तार कर लिया उसके बाद पूरामुफ्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई।