Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोडर चालक व बाइक सवार भिड़े 87 हजार चोरी का आरोप

लोडर चालक व बाइक सवार भिड़े 87 हजार चोरी का आरोप

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। शनिवार सुबह मंडी समिति घाटमपुर स्तिथ आढ़त में टमाटर बेचकर कालपी लौट रहे लोडर चालक व ओवर टेक कर रही बाइक चालक आपस में भिड़ गए। लोडर चालक शहबाज को लोगों ने जमकर पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लोडर चालक शहबाज व हमलावर शिवम पुत्र मेंबर सिंह निवासी कोहरा को भी हिरासत में ले लिया। लोडर चालक का आरोप था कि वह आढ़त से टमाटर बेचने के बाद ₹87400 लेकर वापस लौट रहा था। जिसे मारपीट के दौरान गायब किया गया है। दिन भर चली पंचायत के बाद शाम को रुपया मिलने पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।