Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनिल यादव सपा के जिला सचिव बने

अनिल यादव सपा के जिला सचिव बने

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद अक्षय यादव की अनुमति पर अनिल यादव को जिला सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस पर अनिल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर पार्टी के हितों की पूर्ति के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं में क्रांतिकारी गतिविधियों से गतिशीलता उत्पन्न करेंगे एवं समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।