Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोपालनगर से दुष्कर्म आरोपी जेल भेजा गया

गोपालनगर से दुष्कर्म आरोपी जेल भेजा गया

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक दुराचारी को उसके घर गोपालनगर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  एसएचओ पहलवान सिंह के अनुसार वह पुलिस कप्तान द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अपराधी धरपकड अभियान के तहत अपने हमराह हैडकांस्टेबिल दिनेश कुमार तथा कांस्टैबिल श्यामवीर एवं सरकारी वाहन चालक इंद्रपाल सिह के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि गोपालनगर निवासी दुष्कर्म का अरोपी दीपू उर्फ विनय कुमार पुत्र जनक सिंह निवासी गोपालनगर अपने घर मौजूद है, पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसके खिलाफ बिजलीघर की महिला से दुष्कर्म करने पर दर्ज  अभियोग के तहत जेल भेजा है।