Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शांतिभंग में तीन बंद

शांतिभंग में तीन बंद

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को आपसी कहासुनी को लेकर झगडा करने पर शांतिभंग के अरोप में बंद किया है।
एसएचओ पहलवान सिह के अनुसार वह पुलिस कप्तान के नेतृत्व और सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं बांछित अपराधी धरपकड अभियान के तहत शांति व्यवस्था हेतु अपने साथी एसआई विजयसिंह, हैडकांस्टेबिल विनोद कुमार तथा कांस्टेबिल प्रदीप कुमार के साथ बैंक चैकिग तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव जिरौली में आपसी कहासुनी को लेकर कुछ लोग झगडा कर रहे है। पुलिस ने गांव पहुंचकर झगडा कर रहे तीनों लोगो को पकड लिया और कोतवाली ले आए। जहां उनके खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृतकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ मे तीनों लोगों ने अपने नाम बंटी पुत्र पूरन सिह ,पूरन सिंह पुत्र मोहनलाल, देवेन्द्र पुत्र पूरनसिंह बताए है।