Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक का गला घोट कर हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका

युवक का गला घोट कर हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका

कौशाम्बी, डी. एस. ठाकुर। चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैयद सरावा के कूड़ापुर गांव में महरोज पुत्र वकील खां की गला घोट कर हत्या कर दी गई। युवक की निर्मम हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। शव देख कर ग्रामीणों में फैली दहशत तरह-तरह की हो रही चर्चाए इसकी सूचना तुरंत ही चरवा 100 डायल पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस पीआरवी1212 से मुकेश कुमार, देवेंद्र, रविंद्र व चालक गिरजाशंकर ने मौके पर दो आरोपी को गिरफ्तार कर चरवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। चरवा इंस्पेक्टर भी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। चरवा थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में जुटी चरवा पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।