Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अतिक्रमण अभियान चलाकर खाली कराया फुटपाथ

अतिक्रमण अभियान चलाकर खाली कराया फुटपाथ

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। जाम से जूझ रही जनता को राहत दिलवाने एवं मुख्य मार्गों के दोनों तरफ फैल रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रशासन आज सक्रिय दिखाई दिया। शासन के निर्देश पर आज उप जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडे ने अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार मिश्र को कस्बे के चारों मार्गो में फैले अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया। पालिका कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों के साथ उमेश कुमार मिश्र ने कस्बे के चारों मुख्य मार्गों कानपुर रोड हमीरपुर रोड जहानाबाद रोड एवं मूसानगर रोड सहित कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फुटपाथ को खाली कराया तथा कूड़ा, पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों का चालान काटकर कुल ₹8600 जुर्माना धनराशि वसूली गई। इस मौके पर ई अो उमेश कुमार मिश्रा पालिका कर्मी सुधीर सचान, रणधीर सचान बदरुद्दीन पिंटू अमित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।