Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बंदर हांकने गई महिला की करंट से चिपक कर मौत

बंदर हांकने गई महिला की करंट से चिपक कर मौत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पुलिस चौकी रेवना क्षेत्र के ग्राम दहेली में आज दोपहर करंट की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दहेली निवासी रामआसरे संखवार की पत्नी रामवती 65 वर्ष आज बंदरों को हाकंने के लिए हसिया लेकर छत पर गई थी। हांकते समय हाथ उठाने के दौरान हसिया छत के ऊपर से गुजरी 11000 वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन व विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया व वृद्धा का शव नहीं उठने दिया। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। ग्रामीणों का कहना है। कि छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत सप्लाई से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिसके लिए तमाम बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए विद्युत लाइन हटाने की प्रार्थना की गई,लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। जिससे दुर्घटनाएं हो रही है।